उरई। विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से कुइया रोड इंद्रा नगर में 24 घंटे तक बिजली, पानी की त्राहि-त्राहि का सामना गर्मी के इस भीषण मौसम में लोगों को करना पड़ा।
भीषण गर्मी में मानवीय दृष्टिकोण के अभाव की वजह से विभागों की लापरवाही के कारण यातनापूर्ण परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। जिससे जन असंतोष चरम सीमा पर पहुंचता जा रहा है। एक दिन पहले अज्ञात ट्रक ने कुइया रोड पर शनिवार की शाम को एक ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी थी। जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था और बिजली पानी गुल हो गई थी। 24 घंटे तक इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा पर बिजली विभाग ने कोई सुध नही ली। लोगों में बिजली विभाग के संवेदनहीन रवैये को लेकर असंतोष बढ़ता ही जा रहा है।

Leave a comment