उरई। बुन्देलखंड में जालौन जनपद के उरई शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने सेंट्रल बैंक को निशाना बनाते हुए ताले तोड़े। हालांकि बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और भाग गये। सुबह जानकारी होते ही हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी करते हुए छानबीन शुरु कर दी।

जालौन जनपद के उरई शहर कोतवाली अन्तर्गत गांधी महाविद्यालय के नजदीक सेंट्रल बैंक है। रविवार की छुट्टी होने के कारण विगत दिवस बैंक बंद थी। आज सुबह जब समानुसार बैंक खोलने के लिए चपरासी पहुंचा तो ताले टूटे देखे। यह देख उसने बैंक मैनेजर समेत थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामले की जानकारी छानबीन शुरु कर दी। 

Leave a comment