जालौन।-उरई बकाया बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन विच्छेदित किए। इसके बाद उपभेक्ताओं ने बिना बिल जमा किए ही संयोजन पुनः जोड़ लिए। बिजली विभाग ने ऐसे 5 कनेक्शनधारकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विद्युत उपखंड अधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता गौरव कुमार, टीजी 2 शशिभूषण भारद्वाज व टीम द्वारा की गई विद्युत चेकिंग में 5 बड़े बकाएदार ठाकुरदास, रामप्रकाश व मुकेश कुमार निवासीगण चुर्खीबाल, सुलेमान निवासी भवानीराम, प्रवीण कुमार निवासी काशीनाथ के बिजली बिल जमा न होने पर विभाग द्वारा उनके विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिए गए थे। इसके बाद भी उक्त सभी ने बिना बिल जमा किए ही अपने बिजली संयोजन चोरी से पुनः जोड़ लिए। इसकी जानकारी होने पर जब विभाग द्वारा चेकिंग की गई तो उक्त सभी के संयोजन चोरी से जुड़े हुए मिले। जिस पर अवर अभियंता गौरव कुमार ने उक्त सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।







Leave a comment