उरई। जालौन जिले के स्टील किंग के नाम से चर्चित रहे प्रमुख उद्योगपति हरकिशुन गुप्ता को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
हरकिशुन गुप्ता पर एक वर्ष पहले जमीन संबंधी विवाद के कारण पेट्रोल पंप व्यवसाई पकंज गिरहोत्रा पर स्टेशन रोड पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद वो भूमिगत हो गये थे। पुलिस तभी से उनकी तलाश में थी।
बुधवार को सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने मुखबिर से मिली पक्की सूचना के बाद फरार चल रहे हरकिशुन गुप्ता को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद हरकिशुन गुप्ता को जेल भेज दिया गया है।







Leave a comment