उरई। कालपी की एक महिला की कानपुर देहात की सीमा में सड़क क्रास करते समय नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
कालपी के मोहल्ला राजेपुरा निवासी बासिद खान की पत्नी हसीना (50वर्ष) का अमरौधा में मायका था। वह इन दिनों मायके गई हुई थी। आज दोपहर जब वह अकेली अमरौधा के मोड़ पर सड़क क्रास कर नेशनल हाइवे पर चढ़ी, उसी समय एक अज्ञात ट्रक उसे कुचलता हुआ चला गया। बाद में खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव सीलबंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।







Leave a comment