उरई। जिला पंचायत में आज जेल के एक दरोगा का नजारा देखने के काबिल रहा। दरोगा यूनीफार्म में पैर पर पैर चढ़ाए मस्ती में चूर कुसी पर पसरा था। अपर मुख्य अधिकारी तक अनुशासन के इस खुले मखौल से परेशान नजर आ रहे थे। जालौन टाइम्स संवाददाता ने मोबाइल कैमरे में जेल दरोगा की डयूटी के इस अंदाज को कैद कर लिया और व्हाटसएप पर इसकी तस्वीर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को भेज दी। जेल अधीक्षक ने तस्वीर देखने के बाद बताया कि चर्चा के केंद्र में आया दरोगा बाहर के जिले से स्थानांतरित आया है लेकिन उसकी अभी ज्वाइनिंग नही हुई थी। उन्होंने इस बारे में दरोगा से स्पष्टीकरण लेने की बात कही।







Leave a comment