रामपुरा-उरई। रमजान के महीने में अकीदतमंदों की सहूलियत के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का सरकार और प्रशासन का वायदा ढकोसला साबित हो रहा है। तीन दिन से कस्बे से दिन भर लाइट न आने के कारण रोजदारों को ईमान के रास्ते पर डटे रहने की कठिन परीक्षा देनी पड़ रही है।
गर्मी का मौसम आग बरसा रहा है। रमजान का महीना इस बार मध्य मई से जून तक पड़ा है। जिसके कारण भीषण तपिश के इस मौसम में रोजदारों को अपने व्रत का निर्वाह करने के लिए जी-जान दांव में लगानी पड़ रही है। इसके बावजूद प्रशासन और बिजली विभाग को इंसानियत की कोई परवाह नही है। तीन दिन से लगातार सुबह होते ही कस्बे की बिजली गुल हो जाती है और शाम को आती है। इस रवैये से न सिर्फ रोजदारों बल्कि सभी वर्गों में आक्रोश छाया हुआ है। मुख्यमंत्री को जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत भेजकर राहत के लिए गुहार लगाई गई है।

Leave a comment