माधौगढ़-उरई। उप जिलाधिकारी के रिक्त पद पर बाहरी जनपद से आये नव युवा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है जिससे तहसील क्षेत्र के बाशिंदों में नई उम्मीदें जाग गई हैं।
गौरतलब है कि पूर्व उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास के चित्रकूट जनपद के लिए स्थानांतरण के बाद यह पद खाली था। बाहरी जनपद से जिले के लिए स्थानांतरित हुए अधिकारियों की आमद होने के बाद जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर द्वारा माधौगढ़ परगने में मनोज कुमार सागर को उप जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा है। मनोज कुमार सागर 2013 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे मैनपुरी जनपद में पदस्थ रहे थे।

Leave a comment