उरई। रामपुरा विकास खंड के अंतर्गत नावर ग्राम पंचायत के प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाये जा रहे हैं। विरोध करने वाले सदस्यों का पुलिस से सहयोग लेकर वे दमन करा देते हैं। तांकि उनके खिलाफ कोई मंुह न खोल सके।
एक ग्राम पंचायत सदस्य के पति अमर सिंह ने बताया कि नावर के प्रधान नाथूराम दोहरे ने चुनाव के बाद से आज तक ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की कोई बैठक नही बुलाई। सभी प्रस्तावों पर वे सदस्यों और ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर करवा लेते हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ अपने परिवार को दिलाया जबकि उनका परिवार गरीबी की रेखा से ऊपर है। जैसे कि अंत्योदय कार्ड उनकी पत्नी के नाम जारी है। पुत्रवधू को पात्र गृहस्थी कार्ड इश्यू करा दिया गया है। शौचालय का अनुदान भी हथिया लिया है। आवास पात्रता सूची में अपनी पुत्र वधू को जोड़ दिया है।
अमर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ने प्रधान के फर्जी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से मना किया तो प्रधान ने पत्नी और उनकी, उनके ही घर में घुस कर मारपीट कर डाली। इसके बावजूद उन्हीं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हो गया। प्रमोद कुमार ने अधिकारियों से उनके साथ न्याय करने की मांग की है।







Leave a comment