जालौन-उरई। घरेलू हिंसा के एक मामले में महिला ने अपने देवर पर पत्नी के साथ मिलकर उसे यातनाएं देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला धर्मशाला निवासी अर्चना प्रजापति पत्नी रमाशंकर ने कोतवाली तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपने परिवार में अकेली रहती है। इसके बावजूद उसके देवर बबलू तथा देवरानी मंजू आये दिन उसे झगड़ा करते हैं। इस यातनापूर्ण जीवन से वह ऊब चुकी है। गुरुवार की सुबह जब वह घर में खाना बना रही थी तभी बबलू और मंजू आये और गाली-गलौज व झगड़ा करने लगे। मना करने पर दोनों ने लात-घूंसों के साथ उसे बुरी तरह पीटा। पीड़ता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment