जालौन-उरई। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी एक संदिग्ध को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ लिया।
बताया गया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि देवनगर चैराहे पर उक्त व्यक्ति तमंचा लगाकर किसी वारदात के लिए घूम रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी का नाम दीवान सिंह पुत्र संतराम सिंह निवासी ग्राम गिधौसा बताया गया है।

Leave a comment