उरई। आटा थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में टक्कर मारने से हुई चालक की मौत को लेकर जा रहे ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दुर्घटना ग्रस्त हुए ट्रक के मालिक सुरेश चंद्र निवासी वनगुवा थाना बरुआसागर जिला झांसी ने आटा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके खड़े चमारी नाला के पास खड़े ट्रक में दूसरे अंधाधुंध ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे चालक राहुल पुत्र सुरेश चंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि परिचालक हर प्रसाद का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को लेकर टक्कर मारने के बाद भाग निकले अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 279, 304-ए, 337 और 338 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a comment