उरई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में आज लैब टैक्नीशियन की दबंगी के कारण बबाल हो गया। इस दौरान फार्मासिस्टों के साथ मारपीट की गई। यहां तक कि डाक्टरों को भी नही बख्शा गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा के लैब टैक्नीशियन की दबंगी पहले भी चर्चा का विषय रही है। शुक्रवार की सुबह किसी बात पर विवाद होने की वजह से उसने अस्पताल में आधा दर्जन साथियों के साथ धावा बोल दिया। फार्मासिस्टों के साथ मारपीट की और डाक्टरों के साथ भी अभद्रता की गई।
बाद में घटना के विरोध में अस्पताल बंद कर दिया गया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित अस्पताल स्टाफ को कार्रवाई का आश्वासन दिया। गंभीर रूप से घायल एक फार्मासिस्ट का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

Leave a comment