जालौन। जालौन कोतवाली के ग्राम हरदोई राजा निवासी एक व्यक्ति के घर में बंधे जानवरों को चोर ले गए। ग्रामीण ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
लल्लू कुशवाहा पुत्र छोटे कुशवाहा निवासी ग्राम हरदोई राजा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि  6 ,7  की रात्रि लगभग डेढ़ बजे जब वह अपने घर पर परिवार सहित सो रहा था तभी दरवाजे की कुंडी खोलकर अज्ञात चोर अंदर बंधी पांच बकरियां और तीन बकरा चोरी कर ले गए। इस दौरान जानवरों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए तो उन्होंने एक सफेद रंग की वैन देखी जिसमें बकरियां थी। इस पर मोहल्ले वालों ने शोर मचाया। जब उसने अपने जानवरों देखे तो बकरियां गायब थी। मामले की जानकारी डायल 100 को भी दी। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता का कहना है  कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

Leave a comment