उरई। पुलिस आफीसर क्लब के सूखे कुए में गिरी बेजुबान बिल्ली को बचाने के लिए फायर बिग्रेड के जवानों ने अभूतपूर्व संवेदनशीलता दिखाई।
क्लब में रहने वाले पुलिस जनों की सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के हुकुम सिंह और सतीश कुमार कुए में उतर कर बिल्ली को सुरक्षित बचा लाये। गौरतलब है कि हुकुम सिंह को जून के महीने में उनकी कर्तव्य परायणता की वजह से ही पुलिस परसन आफ दि मंथ के सम्मान से नवाजा गया था।






Leave a comment