उरई। पुत्र की हत्या में आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी शिशुपाल उर्फ यशपाल उर्फ लंगड़ा बंजारा ग्राम स्वरूप नगर भासौन थाना अयाना जनपद औरैया का रहने वाला है। लेकिन बंगरा में किराये का मकान लेकर रहता था और ग्रामीण क्षेत्रों में गुब्बारे बेचने का धंधा करता था।
गत 21 जून की रात लगड़ा बंजारा का शराब के नशे में अपने पुत्र छोटू उर्फ शेरू से झगड़ा हो गया। जिसमें छोटू ने उसके ऊपर लाठी उठा ली तो उसने चाकू मारकर छोटू की हत्या कर दी और फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित चाकू भी बरामद कर लिया गया है।






Leave a comment