जालौन-उरई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वन महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छायादार व फलदार वृक्षों को रोपण हुआ। लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।
वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण है की संकल्पना को लेकर वन विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंद्र सिंह तथा चिकित्साधीक्षक डा. मुकेश राजपूत ने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया तथा लोगों को बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित कल व पर्यावरण के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष लगाये। इस मौके पर डा. कपिल गुप्ता, आदित्य भूषण तिवारी अविनाश सेंगर समेत चिकित्सालय स्टाफ व तीमारदार उपस्थित रहे।






Leave a comment