उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोड़ी दुबे गांव में पारिवारिक बटवारे के दौरान पिता-पुत्र ही आपस में भिड़ गये। मामला कोतवाली तक पहुंचा तो पुत्र को पकड़कर बंद कर दिया गया।
पारिवारिक बटवारे में भाईयों के बीच महाभारत होना तो आम बात है लेकिन कलयुग में पिता-पुत्र के बीच भी इसे लेकर हाथापाई की नौबत देखी जाने लगी है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकाड़ी दुबे गांव में यही हुआ। प्रदीप कुमार का अपने ही पुत्र से पारिवारिक बटवारे को लेकर विवाद उठापटक में बदल गया। जब पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले में गुहार लगाई तो पुलिस एक्शन में आ गई और पुत्र को गांव जाकर धरदबोचा।







Leave a comment