उरई। जालौन पुलिस द्वारा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट के मामले में पतियों को जेल भेजने के चलाये जा रहे अघोषित अभियान के क्रम में शुक्रवार को एक और पति को हवालात की हवा खिला दी गई।
जालौन में पुलिस कई दिनों से पत्नियों की शिकायत पर कार्रवाई में व्यस्त है। यह एक संयोग है कि पिछले एक पखवारे में पत्नियों की शिकायत पर जालौन कोतवाली पुलिस द्वारा सबसे ज्यादा पतियों को जेल भेजने का तमगा हासिल किया गया है।
शुक्रवार को जालौन कोतवाली क्षेत्र की हरदोई राजा निवासी गुडडी देवी भी इस कड़ी में सामने आई जिन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उनका पति राजू रावत शराब पीने का आदी है। जिसने शराब के लिए पैसे मांगे और जब उसने नही दिये तो राजू ने उसकी पिटाई कर डाली। इस पर पुलिस ने राजू को गिरफ्तार करके सीखचों के भीतर कर दिया।







Leave a comment