उरई। ईद के मौके पर भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश में आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
ईद के त्यौहार के दौरान कस्बा जालौन में व्हाटसएप पर डाली गई एक पोस्ट की वजह से तनाव पैदा हो गया था। सैकड़ों लोग इसके विरोध में जमा हो गये थे। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कर पाया था।
इस मामले की जांच में भड़काऊ पोस्ट डालने के लिए जनपद झांसी के थाना पूंछ के ग्राम फतेहपुर निवासी महेंद्र सिंह का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद स्थानीय पुलिस उसको तलाश रही थी। शुक्रवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a comment