उरई। अल्पसंख्यक महिलाएं इल्म में किसी से कमतर नही हैं। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें तराशने की। जिसमें हीरों की चमक सी वे समाज में जगमगा सकती हैं।
यह बात खण्ड शिक्षाधिकारी महेबा महेश कुमार शर्मा ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा आहूत अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के लिए आत्म विश्वास जरूरी है जो ज्ञान और जानकारी से आता है।
इस्लामी जानकार हाजी मो. मुही आजम ने कहा कि इस्लाम सभी को इल्म हासिल करने का हुक्म देता है। इस मामले में महिलाओं के साथ कोई भेदभाव नही किया जाता। इसलिए आज के मौके पर महिलाओं की बड़ी तादाद में उपस्थिति सुकून देती है।
गोष्ठी में देवेंद्र रावत, अयूब कुरैशी, राशिद खान, राधा सोनी, सोमवती देवी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर 175 प्रशिणार्थी उपस्थित रहे। नारी जागरण सेवा संस्थान फिरोजाबाद के कोर्डिनेटर केके शर्मा ने प्रशिक्षण से जुड़े पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बेहतर परिणामों की उम्मीद जाहिर की।







Leave a comment