जालौन-उरई। कस्बे के प्रतिष्ठित प्रेम ज्वैलर्स के मालिक ने चर्चित मामले में अपनी छवि बिगाड़ने की कोशिश को लेकर दूसरे पक्ष के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर कर दिया है।
प्रेम ज्वैलर्स के मालिक पंकज दीक्षित पर मड़ोरी निवासी छत्रपाल सिंह पुत्र ब्रहमा सिंह ने आभूषणों में सोने के अनुपात को लेकर आरोप जड़ दिये थे। जिसमें पुलिस ने व्यापक छानबीन की। जानेमाने ज्वैलर्स की स्थिति इसकी वजह से संदिग्ध रही। लेकिन आखिरकार उनके खिलाफ आरोप साबित नही हुए।
इससे क्षुब्ध पंकज दीक्षित का कहना है कि समाज में उन्हें नीचा दिखाने और उनके व्यापार को क्षति पहुंचाने की नीयत से जानबूझकर यह आरोप लगाये गये थे। उन्होंने कहा कि इसलिए अपनी छवि को पाक साफ साबित करने के लिए आरोप लगाने वाले पक्ष के खिलाफ उनके द्वारा मानहानि का केस करना लाजिमी था।

Leave a comment