कोंच-उरई । दहेज के लिये आये दिन महिला की मारपीट और उत्पीडऩ करने बाले ससुरालियों के खिलाफ महिला ने दहेज उत्पीडऩ में एफआईआर दर्ज कराई है। खुशनुमा पत्नी शोयेव निवासी भगतसिंह नगर का मायका भी कस्बे के आजाद नगर में है। उसने गुरुवार की शाम कोतवाली में शिकायत की थी कि उसका पति शोयेव, ससुर शहीद, सास सत्तोर, देवर सकेव, सुवेव, ननदें नेहा, फराहा पत्नी जीशान, नंदोई जीशान तथा जैवा उसके साथ आये दिन मारपीट करते रहते हैं और मायके से और दहेज लाने के लिये दबाव डालते हैं। 3 जुलाई को भी इन लोगों ने मिल कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 498(ए) 323, 504, 506 आईपीसी तथा 3/4 दहेज अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





Leave a comment