कोंच-urai । कोतवाली पुलिस ने अलग अलग घटनाओं में पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पचीपुरा निवासी सुनीता ने पुलिस में शिकायत की है कि उसका पति रमाकांत कुशवाहा पुत्र महेश कुशवाहा उसके साथ मारपीट करता है। इसी प्रकार कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सपना ने भी अपने पति महेश कुशवाहा पुत्र घनश्याम पर मारपीट कर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में राम किसुन अग्रवाल पुत्र चतुर्भुज ने शिकायती पत्र देकर पुलिस को बताया कि योगेद्र पुत्र रामदास, बुग्गेश कुशवाहा पुत्र जानकी शरण एवं रवि पुत्र सुरेश निवासी गांधी नगर ने उसके साथ झगड़ा करते हुये मारपीट कर दी। पुलिस ने इन सभी के विरुद्घ शांतिभंग की कार्यवाही की है।

Leave a comment