उरई। वन महोत्सव के आखिरी दिन आकांक्षा समिति के तत्वावधान में एतिहासिक रामकुंड परिसर में पौध रोपण किया गया।
गौरतलब है कि आकांक्षा समिति की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी की पत्नी होती हैं और सभी अधिकारियों की पत्नियां व महिला अधिकारी इसमें शामिल रहती हैं। लंबे समय से आकांक्षा समिति निष्क्रिय थी लेकिन शनिवार को समिति को फिर तेजी के साथ सक्रिय करने का संकेत देते हुए वर्तमान जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की पत्नी शाहरित सिददीकी के नेतृत्व में रामकुंड परिसर में उत्साह पूर्वक फलदार और छायादार वृक्षों के 60 पौधे लगाये गये। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी अजय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विकास कश्यप, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया और महिला चिकित्सालय की वरिष्ठ अधीक्षक डा. सुनीत बनौधा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

Leave a comment