उरई। जालौन में एक सिरफिरे ने किसी बात पर झगड़ा होने पर मोहल्ले के लोगों को गैस से आग लगाकर विध्वंस मचाने की धमकी देना शुरू कर दिया जिससे दहशत के कारण अफरा-तफरी फैल गई।
जालौन कस्बे में मोहल्ला तोपखाना में धर्मेंद्र पुत्र सियाराम का लोगों से विवाद हो गया। जिससे उसने आपा खो दिया और घर के भीतर से गैस सिलेंडर उठा लाया जिसमें आग लगाकर लोगों के घरों में फेकने की धमकी देने लगा। लोगों ने घबराकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र को दबोच लिया। शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया।

Leave a comment