उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सालाबाद में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने आ जाने से स्थिति संगीन हो गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया।
सालाबाद में शुक्रवार की शाम राजू पुत्र दुजू व अंकुश पुत्र विनोद पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गये। गाली-गलौज के बाद उनमें सीधा संघर्ष छिड़ने के आसार दिखाई देने लगे। इस बीच किसी ने कोतवाली में खबर कर दी। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों लोगों को दबोच लिया और शांति भंग में उनका चालान कर दिया।






Leave a comment