उरई | शहर के लहरियापुरवा मोहल्ले में एक व्यक्ति ने घर के अंदर फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली । वह मजदूरी करके गुजारा चलाता था । मोहल्ले वालों ने यह भी बताया कि उसे शराब पीने की लत थी ।

उक्त मोहल्ले में अशोक कुमार ने शुक्रवार को रात लगभग ढाई बजे घर के अंदर फाँसी लगा ली । सुबह जब परिवार के लोगों ने उसका झूलता शव देखा तो घर में कोहराम मच गया ।

मृतक की 4 संताने हैं जिनमें बड़ी बेटी अंजलि की उम्र 17 वर्ष है ।  अन्य संतानों में उससे छोटी ऋतु 10 वर्ष , बेटा ऋषभ 9 वर्ष और सबसे छोटी बेटी अनन्या 4 वर्ष की है । खबर पा कर पुलिस मौके पर पहुँच गई थी । उसका शव सील कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

Leave a comment