उरई। जाटव समाज विकास महासभा की बैठक कोंच में माता प्रसाद अनुरागी के आवास पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने की।
इस अवसर पर श्री अनुरागी के प्रस्ताव पर महासभा का नया जिलाध्यक्ष बलराम बाबू को घोषित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से धरमपाल जाटव अटा, विद्याराम आजाद, श्याम किशोर जाटव, नवल किशोर जाटव, जगदीश प्रसाद प्रधानाचार्य, ओम प्रकाश बब्लू, पुरुषोत्तम, रामखिलौने नेता आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महासभा के मीडिया प्रभारी राजेश जाटव ने दी।

Leave a comment