उरई। कालपी तहसील के उसरगांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के भंडाफोड़ का दावा करते हुए कहा गया कि योगी राज में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं चरम सीमा पर हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष संजीव तिवारी सीटू ने उसरगांव में आज व्यापक जन संपर्क किया। इसमें घर-घर जाकर समाजवादी कलेण्डर वितरित किये गये। इस दौरान उन्होंने लोगों से 2019 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तभी देश का भविष्य उज्जवल हो सकता है।
संजीव तिवारी ने कहा कि यूपी सरकार में संगीन वारदातों की बाढ़ आई हुई है। जनता असुरक्षा की भावना से पीड़ित और भयभीत है। नोट बंदी से लोगों के सब कामकाज ठप्प हो गये हैं। किसानों को गेंहूं का समर्थन मूल्य नही मिला क्योंकि इसमें पूरी तरह बिचौलिया हावी रहे। इस मौके पर अनिल तिवारी भाई जी उसरगांव ने मिष्ठान वितरण कर समाजवादी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
युवजन सभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जगत कुशवाहा उसरगांव, सचिव हरीओम अवस्थी आटा, अभिषेक द्विवेदी आटा, विकास तिवारी, शशिकांत तिवारी, पिंटू वर्मा, करन कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment