माधौगढ़। माधौगढ़ कस्बे में बीती रात एक युवक की लाश बांस के लट्ठे से झूलती मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
कस्बा माधौगढ़ मे बीती रात एक बांस के ल_े से झूलती युवक की लाश जब लोगों ने देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान राजबहादुर दोहरे पुत्र बोहरे निवासी मोहल्ला मैथलीशरण के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। उधर परिजनों ने पुलिस को हत्या किए जाने की लिखित तहरीर दी।






Leave a comment