उरई। मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र में दुर्घटना में मृत हुए युवक का शव घर लाते समय रास्ते में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार परिजन घायल हो गए।
आटा थाना के ग्राम संदी निवासी दीपक हाल निवास मोहल्ला गोपालगंज उरई मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र के दिनारा में कार्य करता था जहां उसकी सडक़ हादसे में मौत हो गई। जब उसके परिजनों को यह जानकारी मिली तो वह वहां पहुंच गए। आज सुबह के समय जब दीपक के परिजन उसका शव लेकर एंबुलेंस (बोलेरो) से उरई आ रहे थे तभी एट थाना के ग्राम जखौली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार लोग चुटहिल हो गए।

Leave a comment