उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में उप्र के विकास हेतु शासन द्वारा चिह्नित महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा की। बैठक में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डाक्टरों के स्वीकृत पद के सापेक्ष डाक्टरों नियुक्ति, निरीक्षणों की संख्या तथा अनुपस्थिति डाक्टरों की जानकारी की जिस पर बताया गया कि निरीक्षण के दौरान दो डाक्टर अनुपस्थित पाये गये जिसके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं की उपलब्ध के सम्बन्ध में बताया गया कि दवायें प्रर्याप्त मात्रा में उपलबध है जनपद में 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवायें संचालित है आशाओं के भुगतान, टीकाकरण आदि की समीक्षा की छात्रवृत्ति, एवं समस्या प्रकार के पेंशन के सत्यापन की जानकारी की जिस पर सम्बन्धि अधिकारी द्वारा बताया गया कि सत्यापन का कार्य चल रहा है शीघ्र कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 की चर्चा की तथा माह में कितने शिकायते आयी तथा कितने का निस्तारण किया गया मनरेगा के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा की तथा अब तक कितने कार्य कराये गये तथा श्रमिकों की भुगतान की जानकारी की सडक़ निर्माण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहाकि निर्माण कार्य बारिष से पहले पर हाल में पूर्ण कर लिया जाये तथ्य जो भी निर्माण कार्य किये जा रहें वह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए स?कों का निरीक्षण किये जाने का निर्देश दिये राश्ट्रीय पेयजल के कार्यों की समीक्षा के दौरान हैण्डपम्पों के रीबोर तथा नये लगाये जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में राशन वितरण एवं नये राशन कार्ड बनाये जाने की जनकारी की जिस पर बताया गया कि राशन तितरण किया जा रहा है। पाठ्य पुस्तक, जूते मोजे, ड्रेस के वितरण की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वितरण किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विद्युत अपूर्ति बनाये रखने हेतु जर्जर तार खम्भे आदि को ठीक कराये जाने के निर्देष दिये उन्होंने सौभाग्य योजना अन्तर्गत अधिक से अधिक विद्युत कनेक्शन दिये जाने के निर्देश दिये क्रषी विभाग की समीक्षा में उन्होंने किसान पंजीकृत मृदा स्वास्थ कार्ड खाद बीज की उपलब्ध्त की जानकारी की। आसरा आवास योजना के सम्बन्ध में जानकारी की तथा जो आवास अपूर्ण है उसे शीघ्र पूर्ण कर पात्र लाभार्थी को आवंटित किये जाने के निर्देश दिये आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो कार्य अवधेश है उसे षीघ्र पूर्ण कराये इस कार्य में किसी प्रकर की शिथिलत क्षम्य नहीं होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, विभागीय वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए  एसपी वर्मा, जिला विकास अधिकारी  मिथिलेश सचन सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment