
अस्पताल का भी किया रुख मरीजों से ली जानकारी
लहर कनार में देखी शौचालयों की हकीकत शीघ्र कराएं निर्माण चेकडैम को भी देखा
कुठौंद। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने आज अकास्मिक रूप से विकास खंड कार्यालय का दोपहर दो बजे के आसपास औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को देख विकास खंड कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। विकास खंड कार्यालय में आने के बाद सीधे वह खंड विकास अधिकारी के कक्ष में गए तथा ओडीएफ गांवों के बारे में क्रमवार जानकारी हासिल कर ही रहे थे कि वह सीधे सहायक विकास अधिकारी कक्ष में गए तथा शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
एक साथ कई प्रश्न करने से कर्मचारियों का पसीना छूट गया सहायक विकास अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम की क्रमवार ब्यौरा प्रस्तुत किया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वह सीधे मनरेगा कक्ष में गए जहां उन्होंने सीधे रजिस्टरों को चैक कर मनरेगा की जमीनी हकीकत के बारे में मनरेगा लेखाकार अमित कुमार से सवालों की झड़ी लगा दी जिस पर मनरेगा लेखाकार ने मनरेगा फाइलें चैक करायी तथा मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर ने स्टीमेट रजिस्टर एमबी रजिस्टर तथा अवशेष मस्टर रोल के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही मनरेगा योजना की कुशल क्रियान्वन के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने एन आर द्य द्व योजना के बारे में सहायक विकास अधिकारी अखिलेश शर्मा से जानकारी कर इसे और सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात जिला अधिकारी ने ओडीएफ गांव के पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पंचायत सचिवों को सख्त हिदायत देते हुए कहां की ओडीएफ गांव को संतृप्त हर हाल में किए जाने का कार्य 15 दिन में पूर्ण कर लें यह प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। इसमें जरा भी लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी सभी सचिव फील्ड में जाकर काम करें क्रास जांच कराई जाएगी विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जा कर सर्वप्रथम जिलाधिकारी मरीजों से रूबरू हुए तथा मिलने वाली दवाओं के बारे में जानकारी साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण तिवारी को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में कोई कोताही ना बरती जाए गरीबों का इलाज पूरी सहानुभूति के साथ करना चिकित्सक का धर्म होता है नर सेवा ही नारायण सेवा मानी जाती है मरीजों एवं तीमारदारों से अलग-अलग बात कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं उनके द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया एक सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि कुठौंद मदारीपुर के बीच मार्ग की हालत काफी खराब है जिसे शीघ्र ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीधा लहर कनार जाने का अचानक मन बनाया और सीधे बह शाम चार बजे लहर कनार गांव पहुंचे जहां शौचालयों के निर्माण की जमीनी हकीकत को देखा तथा लाभार्थियों से शीघ्र शौचालयों का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए जल संचयन को लेकर बनाए गए चैक डैम को भी देखा तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभ की कृषकों से जानकारी ली जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह को निर्देश दिए कि शासन द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें मानक विहीन कार्य किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए ग्राम पंचायत सचिवों को सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि गांव के गरीब पात्र लोगों को हर हाल में सरकारी सहायता दें गरीब को लाभ पाने के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े गरीब की समस्या का मौके पर समाधान करें शीघ्र ही मेरे द्वारा गांव का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह एडीओ पंचायत छेदालाल वर्मा पंचायत सचिव भारत सिंह शिव शरण भदौरिया उदय नारायण दोहरे विकास यादव दीपक यादव आसाराम पाल विनय कुमार स्वर्णकार कृष्ण मुरारी विद्यार्थी कार्यालय स्टाफ से हेमंत मिश्रा अर्चना मिश्रा, पीके कश्यप(अ.अभि.आरईडी) मोहम्मद इसराइल विशम्वर पाल अमित कुमार शिवम चौधरी राजकुमार अश्वनी त्रिपाठी सुरेश पाल चरण सिंह अजय आदि मौजूद रहे।






Leave a comment