जालौन। एक सप्ताह से सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण मोहल्ला रापटगंज में पेयजल की परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है ।
तोपखाना रापटगंज निवासी विरजू राठौर, भगवती शरण, प्रकाश व मनोज आदि लोगों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह से शिकायत की है कि उनके मोहल्ले में लगा सरकारी हैंडपंप एक सप्ताह से खराब है।एक तरफ गर्मी का मौसम है ऊपर से मोहल्ले में शादी समारोह है जिसके कारण पानी न मिलने के कारण हम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने जल संस्थान के जे ई को खराब हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए हैं जिससे मोहल्ले की पेयजल समस्या का समाधान हो सके।

Leave a comment