जालौन/कालपी। सोमवार की मध्य रात्रि के बाद सीओ ने संदिग्धों को तलाश के लिए कोंच चौराहे पर चेकिंग की तथा वाहन चालक को रोककर पूछताछ की तथा वाहनों के कागजात देखे।
सीओ संजय कुमार शर्मा कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने कोंच चौराहे पर सोमवार की रात 3 बजे वाहनों की सधन चेकिंग दो पहिया वाहनों तथा चार पहिया वाहनों को रोककर पूछताछ की। रात में मोटरसाइकिल से यात्रा करने वालों के कागजात देखे तथा उनका परिचय पूछा। पुलिस ने एक एक वाहन चालक के गाड़ी के कागजात देखे तथा पता व परिचय की पुिष्ट होने के बाद ही जाने दिया। कोंच चौराहे पर पुलिस फोर्स द्वारा की जा रही चेकिंग के कारण वाहन चालकों में हडक़ंप रहा तथा जब तक पुलिस चौराहे पर रही तब तक बालू के ओवरलोड ट्रक चालक लोकेशन लिए रहे। जब तक पुलिस फोर्स मौजूद रहा बालू के ट्रक नहीं निकले तथा दोपहिया चालकों तथा कार चालक भी इधर उधर से निकलते रहे। चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र यादव, विश्राम सिंह यादव समेत कोतवाली का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि रात में संदिग्धों की तलाश के लिए वाहनों की चेकिंग की जाती है।
कालपी संवाददाता के अनुसार मंगलवार की भोर सुबह क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक सर्वेश सिंह, सत्येंद्र दुबे तथा सशस्त्र जवानों ने कालपी हाइवे के यमुना पुल के समीप दुर्गा मंदिर चौराहे में चेकिंग अभियान चलाकर 15 गाडिय़ों का चालान किया। जिनसे 3 हजार समन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार जोल्हूपुर-कदौरा मार्ग स्थित बरही बम्बे तिराहे में उपनिरीक्षक जगत नरायन ने 8 गाडिय़ों के चालान करके 1500 समन शुल्क वसूल किये गये।

Leave a comment