उरई। अपर जिलाधिकारी पीके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आगामी 15 जुलाई से सघन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान जिन दुकानदारों के पास 50 माइग्रेन में कम के पालिथिन बैग पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करके शासन के निर्देश पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन ने सभी को 15 दिन का समय दिया था कि वह अपने पास रखे इन बैग्स का स्टॉक 15 जुलाई तक समाप्त कर लें। इसके बाद कोई रियायत नहीं की जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि प्रथम बार 50 हजार, दूसरी बार 1 लाख रुपये एवं तीसरी बार पकडे़ जाने के बाद 1.50 लाख रुपये जुर्माना व तीन माह की सजा का प्रावधान है।.          अत: जिले के सभी दुकानदार व जनता से अपील की जाती है कि वह शासन के निर्देश का पालन करें।

Leave a comment