उरई, । घर में करेंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई ।

रामपुरा थाने के कस्बा ऊमरी में सोमवार की रात सज्जन सिंह ( 35 वर्ष ) पुत्र सूबा सिंह राठौर घर में टेबिल फैन  के सामने सो रहे थे । पंखे की हवा कम लगने की वजह से उन्होने उठ कर उसे घुमाने की कोशिश की । पंखे में करेंट आ रहा था जिसके कारण वे पंखे को छूते ही  उसमें चिपक गए । बाद में जब उन्हे अस्पताल पहुँचाया गया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

Leave a comment