उरई। हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से तीन गायों की करंट लग जाने के कारण मौत हो गई। आये दिन बिजली विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर जाती है जिससे दर्जनों मवेशी कालकवलित हो चुके हैं। इन घटनाओं चलते लोगों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया है।
ताजा घटनाक्रम में बुधवार को कोंच तहसील के ग्राम पहाड़गांव और नरी के बीच हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर पड़ी। जिससे वहां चर रही तीन गायें करंट खाकर दम तोड़ बैठीं व एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

Leave a comment