उरई। अस्पताल से उपचार कराकर अपने घर वापस जा रही वृद्ध महिला को कस्बा जालौन के बीच बाजार के पास अज्ञात बदमाशों ने टप्पेबाजी का शिकार बनाकर उसकी सोने की झुमकी उड़ा दी।
जालौन नगर के मोहल्ला काशीनाथ निवासी विमलेश सोनी की पत्नी उर्मिला सोनी (60वर्ष) आज चिकित्सक के यहां से उपचार कराकर अपने घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान पानी की टंकी के बगल में प्रभात टैंट हाउस के सामने मोटर साइकिल से सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और बोले कि आपने कन्या भोज आदि धार्मिक अनुष्ठान नही किये हैं इसलिए आपके परिवार पर सकंट आ गया है। इस झांसे में उन्होंने महिला से उनके कानों की एक तोला वजन झुमकी उतरवाकर ले ली और रफूचक्कर हो गये।
बाद में वृद्धा की शिकायत पर चैकी प्रभारी शीतला प्रसाद ने मौके पर जाकर छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला लेकिन अभी बदमाशो के विषय में कुछ भी पता नही चला है।

Leave a comment