उरई। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दिवस के मौके पर जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बुधवार को फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. मुकेश राजपूत ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि प्रसव उपरांत की सारी जरूरतों के लिए अस्पताल में सुविधाएं और चिकित्सक उपलब्ध हैं। इसके अलावा गर्भ निरोधक साधन चाहे महिला नसबंदी हो, पुरुष नसबंदी हो, गर्भ निरोधक गोलियां, इंजेक्शन, कापर-टी अस्पताल में मुहैया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के निदान या अन्य बारे में जानकारी लेना हो तो सीधे अस्पताल में संपर्क करें। किसी झोलाछाप डाक्टर के जाल में न फंसें। डा. अनुपमा पाल राजपूत ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य उपचार संबंधी आवश्यक हिदायतों के बारे में अवगत कराया। डा. सहज बिहारी गुप्ता, डा. कपिल, डा. राजेश आर्य, पीएन शर्मा, अवधेश राजपूत सहित पूरा स्टाफ उपस्थित था।






Leave a comment