जालौन-उरई। 10 वर्षीय बालिका को कार से अगवा करने की कोशिश की दुस्साहसिक वारदात के मामले में बागगवा समाज सेवा समिति ने पुलिस को ज्ञापन देकर इसके आरोपियों के खिलाफ यूपी कोका और पास्को लगाने की मांग की है।
समाजसेवियों ने कहा कि ब्लू फिल्मों के शौकीन धनाढयों द्वारा अपनी हवश के लिए मासूम बालिकाओं को निशाना बनाकर हैवानियत की हद कर दी गई थी। इसलिए इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई लाजिमी है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष असफाक राईन और मंत्री सुलेमान राईन प्रमुख रहे।

Leave a comment