उरई । राम  नगर स्थित श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में गुरुवार को 10 दिन से चल रहे सरल संस्कृत संभाषण शिविर का समापन  जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ जिसमें शालिग्राम शास्त्री व श्रीकृष्ण संस्कृत माध्यमिक विधालय के प्रबंधक अवनीश चंद्र द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

 

 

जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत को देव भाषा का दर्जा यूँ ही नहीं दिया गया है । यह दुनिया की सबसे महान और वैज्ञानिक भाषा है । संचालन केंद्र प्रमुख अमित सामवेदी ने किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जग प्रसाद चतुर्वेदी ने भी उदबोधन दिया ।

इस अवसर पर राम लखन पाठक , लक्ष्मी नारायण , विपिन दीक्षित , मोहित चतुर्वेदी , रवि शुक्ला , आशीष पटेरिया , शिव विशाल चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

 

 

 

Leave a comment