उरई। खेतों में अधेड़ महिला का पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने कहा है कि उसकी सूचना के अनुसार यह किसी मांगने वाली महिला का शव है। जिसकी मौत शायद गर्मी के कारण हो गई हो।
एट थाने के पचोखरा में गुरुवार को खेतों में एक 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। महिला के शव में कीड़े पड़ गये थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले उसकी मौत हो चुकी थी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस ने इस संबंध में आसपास के लोगों से की गई पूंछतांछ के आधार पर बताया कि मृतक संभवतः भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला थी। उसको धूप में घूमने की वजह से हीट स्ट्रोक हो गया होगा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की छानबीन करने की बात पुलिस ने कही है।






Leave a comment