उरई। बैंक से धोखाधड़ी कर सवा लाख रुपये से अधिक की रकम निकाले जाने के मामले की जांच जब गहनता पूर्वक साइबर क्राइम सैल ने की तो पीड़ित का भतीजा ही हत्थे चढ़ गया। इस खुलासे के बाद पीड़ित को पसीज जाना पड़ा। जिसकी वजह से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई रोक दी।
यह मामला खैरा थाना कोंच निवासी सूरज सिंह का था। जिनके बैंक खाते से 1 लाख 28 हजार रुपये की रकम जालसाजी करके निकाल ली गई। जब सूरज सिंह को पता चला तो उनके पैरो तले की जमीन खिसक गई। काफी खोजबीन के बाद भी मामला पकड़ में आने पर सूरज सिंह ने जब पुलिस से शिकायत की तो जांच के लिए मामला साइबर क्राइम सैल को सौंप दिया गया। साइबर क्राइम सैल ने गहन छानबीन के बाद पता लगा लिया कि यह काम सूरज सिंह के सगे भतीजे मनीष सिंह ने अंजाम दिया है। मामला घर का ही निकलने पर सूरज सिंह धर्मसंकट में फंस गये। अंततोगत्वा मनीष ने सूरज का पूरा रुपया वापस कर दिया और इसके बदले सूरज ने पुलिस को लिख के दे दिया कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नही करना चाहते।

Leave a comment