उरई। कोंच क्षेत्र में 9 जुलाई को हुई गौकशी की घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विवरण के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी में 9 जुलाई को गौकशी की घटना हुई थी। जिसमें गांव का ही मुश्ताक नट आरोपी था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस काफी दिनों से कोशिश कर रही है। आखिरकार पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।






Leave a comment