उरई। कोंच तहसील के दिरावटी गांव में कन्या प्राथमिक विद्यालय की रसोई में रखे गैस सिलेण्डर में अज्ञात काराणों के चलते आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना उस समय हुई जब रसोइया के द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा था। अध्यापक व बच्चो में इसके बाद भगदड़ मच गई। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद पहुंची दमकल गाड़ी के जवानों ने मशक्कत करके आग पर काबू पाया। तब कही लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि समय पर बचाव कार्य हो जाने से बड़ी घटना टल गई।






Leave a comment