उरई। अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न निवारण एवं सशक्तीकरण केंद्र के जिला प्रभारी अनिल कुमार पहारिया ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्र-छात्राओं के आय-जाति व निवास प्रमाण पत्र न बन पाने की वजह से उनके भविष्य पर हो रहे कुठाराघात की ओर उनका ध्यानाकर्षण कराया।
उन्होंने कहा कि पिछले साल भी हजारों छात्र लेखपालों की हड़ताल के समय आय प्रमाण पत्र न बन पाने की वजह से छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गये थे। इस बार फिर उनके साथ इसकी पुनरावृत्ति के आसार दिख रहे हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने डीएम से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की तांकि कोई छात्र आय प्रमाण पत्र के आभाव में छात्रवृत्ति से वंचित न रह पाये।

Leave a comment