उरई। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आज एक और ग्रामीण की जान पर बन आई। माधौगढ़ थाने के रजपुरा गांव निवासी सुरेश (56वर्ष) पुत्र हरदयाल शौंच के लिए खेतों पर गये थे। नीचे तक झूलते नलकूंप कनेक्शन के हाईटेंशन तार इस दौरान उन्हें छू गये। जिससे झुलसकर वे मरणासन्न हो गये।
गौरतलब है कि जिस लाइन पर यह दुर्घटना हुई वह महेश दीक्षित के नलकूंप के विद्युत संयोजन के लिए खिची है। यह लाइन झूलकर चार-पांच फुट तक नीचे आ गई थी। जिससे उनके खेत से होकर निकलने वालों को तार छू जाने से करंट का अंदेशा रहता था। स्वयं महेश दीक्षित ने इस बारे में खंड विद्युत अधिकारी को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि एक खंभे की व्यवस्था कराकर लाइन ऊपर करवा देंगे। इसके लिए ट्रैक्टर आपको स्वयं लाना पड़ेगा। अगले दिन वे ट्रैक्टर लेकर पहुंचे तो माधौगढ़ में खंभा उपलब्ध नही मिला। वे किसी तरह रामपुरा से खंभा लेकर आये लेकिन लाइन खीचने वाला कोई लाइनमैन नही मिला। इसलिए उनकी मशक्कत बेकार गई। इस बीच सुरेश के साथ यह हादसा हो गया। गांव वालों का कहना है कि खंड अधिकारी विद्युत व अन्य स्टाफ और अभियंताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए। तांकि ये लोग अपनी डयूटी के प्रति गंभीर हो सके।






Leave a comment