कोंच। ‘कौन बनेगा नन्हा कलाम कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के लिये सपर्मण जन कल्याण समिति की पूरी टीम बच्चों को तैयारी कराने में लगी है। टीम में 170 इंटरनेट साथी, 9 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, 2 जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा कार्यक्रम निदेशक परीक्षा पूर्व तैयारी में कार्य कर रहे हैं। सहभागिता करने वाले छात्रों को विस्तृत जानकारी देना परीक्षा में सहभागिता करने के लिये सूची में हस्ताक्षर कार्य कराये जा रहे हैं। अभी तक जनपद जालौन के 09 ब्लॉकों के लगभग 4 हजार छात्रा छात्राओं के सहभागिता पत्रक में जानकारी सहित हस्ताक्षर कराये जा चुके हैं।
समर्पण जन कल्याण समिति के संयोजक राधेकृष्ण ने बताया है कि जनपद जालौन के जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर के मार्गदर्शन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के निर्देशन में कौन बनेगा नन्हा कलाम हेतु आयोजित की जाने वाली 16 जुलाई 2018 को उपरोक्त सभी टीम परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा दौरान निगरानी व सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगी तथा परीक्षा मूल्यांकन में सहयोग करेंगी। जनपद जालौन के 240 प्राथमिक/ जूनियर विद्यालयों में इंटरनेट साथी, विद्यालय प्रबंध समितियों व अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर हर बच्चा स्कूल में मिलकर अभियान में सहयोग व सहभागिता करेगा।






Leave a comment